सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Ayodhya: सरयू में डूबकर एक युवक की मौत

 

प्रेमिका से विवाद में आत्महत्या की आशंका

महिला को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या। अयोध्या के चौधरी चरण स्नान घाट नहर में एक युवक का शव उतराया मिला। स्थानीय लोगोंं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को अयोध्या के चौधरी चरण स्नान घाट की नहर से आज दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की उम्र करीब 24 साल हैl घटना स्थल से पुलिस ने युवक का नीले रंग का शर्ट का काला पैंट और चप्पल बरामद किया है। आसपास के लोगों ने मरने से पहले युवक को आज सुबह एक लड़की के साथ घूमते हुए देखा था। वहां मौजूद लोगों के अनुसार दोनों में कहासुनी होते देखी गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे युवक की लाश उतराती हुई दिखाई पड़ी। नयाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने एक महिला को चौकी पर बुलाकर उससे पूछताछ कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं