सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ayodhya: कोरोना के 45 नए मरीज मिले


12 दिनों में तेजी से बढ़ी संख्या, 39 मरीज रिकवर

अयोध्या। जिले में कोरोना एक बार फिर से पांव पसार रहा है। 12 दिनों में जिले में 97 और पिछले 4 दिन में 45 संक्रमित मरीज मिले हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। CMO डॉ ए राजा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। अयोध्या में नए संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 11 दिनों में जिले में 97 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 18 मरीज सोमवार को मिले। हालांकि 39 मरीज ठीक हुए। मंगलवार को भी जिले में 5 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में चार और नगरीय क्षेत्र में एक मरीज मिले हैं। जिले में 58 मरीजों का इलाज चल रहा है। खास बात यह है कि सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए राजा ने जनपद वासियों से कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों से बूस्टर डोज लगवाने को कहा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं