सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मुंबई: ‘दी मिजवां कल्चर शो’ में मिजवां का हुनर बिखेरेगा जलवा, फैशन शो 29 को

मिजवां के परिधान पहनकर रैंप पर चलेंगे रणवीर-दीपिका

आजमगढ़ के मिजवां गांव की महिलाएं एक बार फिर अपनी चिकनकारी हुनर का जलवा दिखाएंगी। 29 जुलाई को मुंबई में ‘दी मिजवां कल्चर शो’ का आयोजन होगा। जिसमें महिलाओं द्वारा बनाए गए परिधान को पहनकर अभिनेता रणवीर सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण  रैंप पर चलेंगी। एक बार फिर मुंबई में जिले के फूलपुर के मिजवां गांव की महिलाओं को अपनी चिकनकारी हुनर का जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा। 29 जुलाई को मुंबई में ‘दी मिजवां कल्चर शो’ होगा। इसमें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओर से डिजाइन और मिजवां गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित परिधान पहन कर अभिनेता रणवीर सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण के अतिरिक्त कई अन्य फिल्मी हस्तियां रैंप पर चलेंगी। शो का शुभारंभ फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नम्रता गोयल और अन्य करेंगे। 


मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुंबई में सर्वप्रथम 2009 में नम्रता गोयल की ओर से फैशन शो की शुरुआत की गई थी। इसमें मिजवां गांव की संयोगिता, नेदा बानो, सखावत हुसैन और घनश्याम प्रजापति शामिल हुए थे। 1993 में मशहूर शायर कैफी आजमी ने मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना थी। मिजवां वेलफ़ेयर सोसायटी से संचालित कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की महिला कारीगरों द्वारा निर्मित परिधान को मनीष मल्होत्रा डिजाइन करते हैं। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था की ओर से खास तौर से चिकनकारी का कार्य किया जाता है। 2017 में अमेरिका के न्यूयार्क में मिजवां के नाम पर फैशन शो किया गया था। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष और रफ़ल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के मुताबिक संस्था में अब 400 महिलाएं काम कर रही है। 29 जुलाई के दी मिजवां कल्चर शो में मेजवां गांव से जुड़े विनोद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, प्रज्ञा, संयोगिता, जुगुन तारा, नीलू, खुशबू, आदि शामिल होंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं