सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Lucknow: गेम खेलने से मां ने रोका तो बच्चे ने गोली मारकर की हत्या



बहन को धमकाकर शव के साथ तीन दिन घर में रहा कैद
लखनऊ। मोबाइल पर गेम खेलने की लत कितनी घातक है इसका अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं। राजधानी लखनऊ के पीजीआइ इलाके के पंचमखेड़ा यमुना पुरम में एक 16 वर्षीय किशोर को मोबाइल पर बैटल ग्राउंड गेम (पुराना नाम पब्जी) खेलने की ऐसी लत लगी की उसने मां के मना करने पर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद 10 साल की बहन को धमकाया। तीन दिन तक बहन के साथ घर के अंदर ही रहा। मंगलवार रात जब दुर्गंध बर्दाश्त नहीं हुई तो पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और कहा कि एक युवक ने मेरी मां की हत्या कर दी है। पुलिस जब सूचना पर पहुंची तो पूछताछ में घटना का राजफाश हुआ।
 एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आब्दी के मुताबिक किशोर क्षेत्र स्थित स्कूल से कक्षा 10 का छात्र है। उनके पिता नवीन सिंह सेना में जेसीओ (जूनियर कमीशन आफीसर) के पद पर तैनात हैं। इस समय उनकी पोस्टिंग आसनसोल में हैं। अक्षांश यहां अपनी मां 40 वर्षीय मां साधना और बहन के साथ रह रहा था। शनिवार रात उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार कर मां की हत्या कर दी। घटना के समय बहन दूसरे कमरे में थी। गोली की आवाज सुनकर वह भागकर पहुंची तो बहन को धमकाने लगा। इतना ही नहीं तीन दिन तक उसने बहन को घर में धमका कर रखा। मंगलवार को जब शव की दुर्गंध ज्यादा तेज हो गई। किशोर से बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अपने पिता को फोन कर सूचना दी।
उसने कहा कि पापा, एक युवक घर में आता था। वह तीन दिन पहले रात में आया था। उसने मुझे और बहन को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मां की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह रात भर रुका। दूसरे दिन भी रुका और उसने शोर मचाने पर हम सबकी हत्या की धमकी दी थी। मंगलवार को जब वह चला गया तो हम सबने सूचना दी। यह सुनते ही नवीन के होश उड़ गए। उन्होंने आनन फानन की पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस पहुंची पड़ताल शुरू की गई। फोरेंसिक टीम से मौके का निरीक्षण कराया गया। कमरे से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में बच्चे ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की इसके बाद थाने लेकर जाकर उससे गहन पूछताछ हुई। वहीं, उसकी बहन से अलग पूछताछ की गई तो उसने सारी घटना बताई। उसके बाद किशोर ने बताया कि हत्या उसी ने की है। घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपित बच्चे को हिरासत में ले लिया गया हैएडीसीपी ने बताया कि आरोपित बच्चे की मां साधना अकसर उसे मोबाइल पर गेम खलने के लिए मना करती थी। इस पर वह नाराज होता था। मां से अकसर झगड़ा भी होता था। साधना उसे पीटती थी तो वह खाना भी नहीं खाता था। मोबाइल गेम का लती हो गया था। कई बार छुट्टी पर नवीन ने भी आने पर मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया। इस पर वह पिता से भी गुस्सा जाता था। गेम के कारण बहुत जिद्दी हो गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं