सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Lucknow: दाल की कीमतों में भारी उछाल, देखें अरहर व चना समेत अन्य दालों के रेट लिस्ट


लखनऊ।
लगातार गिर रही दाल की कीमतों में तीन से चार रुपये किलो की तेजी के साथ दलहन बाजार स्थिर होते हुए अपनी पुरानी दरों पर पहुंच गया है। 94 रुपये किलो बिक रही अरहर दाल 97 रुपये किलो पहुंच गई है। इसके अलावा मटर, छोला समेत सभी के दामों ने उछाल ली है। 

कारोबारियों का मानना है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत करीब-करीब सभी स्टेट की फसलें आ चुकी हैं। इससे लगातार कीमतें घट रही थीं। करीब डेढ़ माह में दालें सात से आठ रुपये किलो घटी थीं। लेकिन, अब तीन से चार रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ दलहन बाजार स्थिर हुआ है। -भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष लखनऊ दाल मिलर्स एसोसिएशन

दालों का आयात फ्री किया गया है। अलग-अलग प्रांतों से फसलें निकल चुकी हैं। इससे आए दिन होने वाले उतार-चढ़ाव पर ब्रेक लगा है। मामूली तेजी के साथ बाजार अब संभल गया है। अब ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। -राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष पांडेयगंज गल्ला मंडी 

थोक बाजार 

                                 पहले              अब

  • अरहर दाल पुखराज    8,900        9,200

  • सूरजमुखी                8,800        9050

  • डायमंड                   6,750        6,600

  • माधुरी                    6,450        6,500

  • चना दाल                6,400        6,450

  • छोला अव्वल           10,000       9,800

  • उड़द दाल काली         9,000        9,400

  • उड़द दाल हरी         1,27,00       1,31,0

फुटकर बाजार:

                                 पहले              अब

    • पुखराज          105               97

    • सूरजमुखी        100               95

    • डायमंड छिलक वाली 69           71

    • माधुरी               65              67

    • चना दाल           70               72

    • छोला अव्वल        110           115

    • उड़द दाल काली      92             98

    • उड़द दाल हरी         160           150

सर्वाधिक पढ़ीं गईं