सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

आजमगढ़: बाईक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मातम



रिश्तेदारी से लौटते समय अज्ञात वाहन लगा था धक्का
आजमगढ़। मेहनगर थाना के लौदह इमाम दादपुर गांव निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। 
 जानकारी के अनुसार मृत युवक प्रमोद 37 पुत्र स्व. रामधारी रविवार को बरदह थाना के बिजौली मेंअपने रिश्तेदार में गया था। बाइक से रात को वह घर के लिए निकला। जैसे ही वह ठेकमा बाजार पहुंचा था कि एक अज्ञात चार पहिया वाहने धक्का मार दिया। इस घटना में प्रमोद घायल हो गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे लेकर घर चले आए। सोमवार को भोर में युवक की मौय हो गई। मृतक दो भाई में बड़ा था। वह नगर पंचायत मेहनगर में ठेका प्रदाता सफाई कर्मी था। पत्नी कस्बे के वार्ड नंबर  दो में स्थित सामुदायिक शौचालय पर रहकर काम करती हैं। मृतक के दो लड़का व दो लड़कियां हैं। युवक की मौतघर पर मातम पसरा है। 
x

सर्वाधिक पढ़ीं गईं