सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Bahraich: बहन की शादी में आई महिला की पति ने पिटाई के दांतों से काटी नाक

 


पति के खिला‌फ कार्रवाई की मांग, परिवार संग थाने पहुंची महिला 

बहराइच। बहन के घर शादी समारोह में आई महिला से नाराज पति ने पिटाई के बाद उसको पटक कर दांत से उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल महिला बेहोश हो गई। इसके बाद भी पति ने उसकी पिटाई नहीं बंद की। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से पति को महिला से अलग किया। इसके बाद परिवार के लोग महिला को लेकर अस्पताल गए बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर डटे रहे। घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेंडी के कोरीन पुरवा की है।

  सिरौली कला गांव निवासिनी रामावती पत्नी हरिराम अपनी बहन के शादी में कोरिनपुरवा आई थी। सुबह बहन की विदाई थी, महिला स्नान करने के लिए नल चला रही थी तभी पीछे से पहुंचे  पति ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए। पति-पत्नी में विवाद होता देख वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन पति का गुस्सा सातवें आसमान पर था। शराब के नशे में पति हरी राम ने आव देखा न ताव, पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका और दांतों से ही अपनी पत्नी की नाक को काट दिया। नात रिस्तेदारों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया तब तक नाक कट चुकी थी। बेहोशी की हालत में परिवार वाले महिला को लेकर थाने पहुंचे। एसओ वेदप्रकाश शर्मा ने बताया महिला को प्रथम दृस्टिय हास्पिटल भेजा गया है जहां मेडिकल करा मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाईई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों से पता करने पर बताया गया कि तीन वर्ष पूर्व बिजली लगने से जले पति की दिमागी हालत कुछ ठीक नही रहती है। घायल महिला रमावती ने रो-रोकर आपबीती बताई। शराबी पति द्वारा लगातार शादी के बाद से मुझे प्रताडि़त किया जा रहा था। परिवारिक बंधनों में बंधने के नाते सब कुछ बर्दाश्त कर जिंदगी व्यतीत कर रही थी। मगर मुझे यह नहीं पता था हमारा पति भरी महफिल में इस तरह से नाक काट कर हमारी इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा। मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। अगर मुझे कुछ हो गया तो उन्हें भी शराबी पति मार डालेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं