सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: निरहुआ की जीत को भाजपा के सभी मोर्चों ने कसी कमर

बैठको और कार्यक्रमों लोगों को बता रहे सरकार की उपलब्धी 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री व मोर्चों के इंचार्ज सहजानंद राय ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव में भाजपा व उसके अनुसांगिक संगठनों ने कमर कस लिया है। भाजपा के अनुसांगिक संगठन सभी मोर्चों की क्रमवार बैठक कर उनकी शक्ति का उपयोग इस उपचुनाव में करना है। उन्होंने बताया कि सभी मोर्चों की अलग-अलग शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो इन शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथों को जिताने की जिम्मेदारी निभाएंगे। किसान मोर्चा किसानों के मध्य, महिला मोर्चा महिला वोटरों, युवा मोर्चा युवा वोटरों, अनुसूचित मोर्चा अनुसूचित वोटरों,पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछड़े लोगों में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार वी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताकर भाजपा को वोट देंगे की अपील करेंगे। पार्टी ने मुझे इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो  कमलेंद्र मिश्रा को भी लगाया गया है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल रानी की सराय, हाफिजपुर, आज़मगढ़ नगर, खरिहानी, बोंगरिया, तरवां, रानीपुर रजमों, मेंहनगर में बैठक की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय कर जिम्मेदारी सौंपी गई। सहजानंद राय ने बताया कि रविवार को कप्तानगंज, महराजगंज, बिलरियागंज, भीमबर, अजमतगढ़, जीयनपुर, हरैया, रौनापार, गुजरपार, सठियांव, जहानागंज, मुबारकपुर नगर व चक्रपानपुर मंडल में बैठक होगी। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेता मुख्यअतिथि के रुप में शामिल होंगे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं