सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: वर्षों बाद आई पत्नी की याद तो प्रेमिका को छोड़कर हुआ फरार

प्रेमी को वापस ले जाने कोतवाली में आ धमकी प्रेमिका

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को पत्नी और प्रेमिका दोनों एक ही व्यक्ति को अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गईं। मानिकपुर धुसवा का रहने वाला इंदल यादव 18 वर्ष पहले अपनी पत्नी और चार बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया और नैनीताल में दोनों साथ रहने लगे। लगभग 18 वर्षों बाद पत्नी की याद आई, तो इंदल प्रेमिका को छोड़कर 18 मई को अपने गांव मानिकपुर लौट आया और पत्नी के साथ रहने लगा। नैनीताल में रह रही प्रेमिका प्रेमी को खोजते हुए 27 जून को उसके गांव पहुंच गई। विवाद बढ़ा तो प्रेमिका थाने पहुंची। पुलिस इंदल को पकड़कर कोतवाली लाई। इस संबंध में प्रेमिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया 18 वर्ष पूर्व इंदल मेरे साथ नैनीताल चला गया। इंदल से पैदा हुई 16 साल की बच्ची भी है। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से प्रेमिका, पत्नी और पति के बीच सुलह कराया, लेकिन प्रेमिका सुलहनामे को मानने को तैयार नहीं थी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं