सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पूर्व मंत्री सहित कार्यकर्ताओं ने निरहुआ का किया स्वागत

आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ रविवार की देर रात मुहम्मदपुर बीटी पैलेस पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने निरहुआ का फूल-मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने  जाति धर्म से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के नीतियों में विश्वास रखकर अपने मतों का प्रयोग किया और हमें सांसद बनाया है। मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। जनता ने गुंडा माफियाओं का सफाया किया। पूर्व मंत्री डा. कृ‌ष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने भाजपा को आजमगढ़ सीट से जीत दिलाने पर जनता का आभार प्रकट किया। स्वागत करने वालों में बीटी  पैलेस के संचालक अच्छू विषहमी, डा. राजेंद्र यादव, सलीम शेख, अजीम शेख, इकबाल शेख, अदनान उर्फ सरदार, जग्गू दादा, अकसम आदि उपस्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं