सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh : डीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी और मारपीट में दो घायल

घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र में बीती रात बारात में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी और मारपीट हुई। इस घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत डाक्टरों  ने गंभीर बताई। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

मेहनगर थाना के गौरा (चिउटहिया) के हरिजन बस्ती से थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में बारात गई थी। बारात के लड़की के दरवाजे पर पहुंचने के दौरान डीजे पर डांस को लेकर कुछ युवकों कहासूनी हो गई। लोगों ने बीच-बचाव किया। लेकिन युवक नहीं माने। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में राकेश 30 सिंहासन उर्फ गुड्डू 28 को गंभीर चोटें आई। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने  प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं इस संबंध में परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियो की तलाश में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं