सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद व काला अध्याय था आपातकाल- नरेंद्र सिंह

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भाजपा ने किया सम्म‌ानित

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकाल के संघर्ष करने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी बालमुकुंद गुप्ता, सुभाष चंद्र राय, सत्यप्रकाश दीक्षित, गौरी शंकर सोनकर, छेदीलाल गुप्ता, डा. रामकुमार सोनी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र,  निज़ामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी भेंटकर सम्मानित किया गया। 

  मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद व काला अध्याय था आपातकाल। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए देशवासियों पर आपातकाल थोपा था। इस दूसरी आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने संघर्ष किया था उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए पार्टी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि भाजपा सदैव लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करने का कार्य करती है, उनकी पेंशन को बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का कार्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।  कार्यक्रम के अंत में संयोजक शेर बहादुर सिंह और संचालक जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा योगेंद्र राय, जिला मंत्री डा. शैलेंद्र नाथ यादव, जिलामंत्री सुनील सिंह डब्बू, अजय यादव, मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, गगन कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य रणविजय राय, मनोज, केशरी नारायण राय, रामनाथ यादव, प्रवीण सिंह पिंटू, आशुतोष राय, संकल्प श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं