सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: टिकठी से बंधा मिला महिला का शव

शिनाख्त में जुटी पुलिस

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात महिला का टिकठी से बंधा उतराया शव मिला। ग्रामिणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही पुलिस महिला के शव की शिनाख्त में जुट गई।
रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा वासु का पूरा गांव के पास घाघरा नदी के किनारे सोमवार को करीब 30 वर्षीय महिला का अज्ञात शव सुबह ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मुंह के कुछ हिस्सों को मछलियां खा गई हैं। शव टिक्ट्ठी से बंधी हुई है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है