सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने काटा युवती का गला, छत से लगाई छलांग

 


युवक की हालत गंभीर, दोनों का अस्पताल में चल रहा उपचार

आजमगढ़। एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को घर में घुसकर गर्दन पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन पहुंचे तो युवक छत से कूद गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान में बिजली के तार से टकराकर घायल हो गया। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं लड़की की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। शहर कोतवाली के राजघाट क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घटित इस घटना से लोग चकित रह गए। रौनापार के मसुरियापुर गांव के आशीष शर्मा की युवती के गांव में रिश्तेदारी है। वहां आने-जाने के दौरान युवती से बातचीत शुरू हुई तो वह उसका गलत अर्थ लगा बैठा। उसके इरादे भांप युवती पैर पीछे खींची तो युवक के सिर प्यार का भूत सवार हो गया। वह सीधा के घर में जा घुसा, जहां मां ने आपत्ति जताते हुए लौटने की हिदायत दी, तो भड़क गया। युवती की मां का गर्दन पकड़ धक्का दे दिया। हो-हल्ला मचने पर पास-पड़ोस के लोग भागकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तो असलियत जान सन्न रह गए। जिला अस्पताल में भर्ती युवती और सिरफिरे युवक की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आशीष शर्मा ने एक लड़की के घर में घुसकर उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जब परिजनों ने आशीष को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह छत से कूद गया। जिससे वह बिजली के तारों से टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आशीष हालत नाजुक बनी हुई है। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं