सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: ग्राम शांति को डीह स्थान पर हवन पूजन

देर शाम हुए भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

अंबारी। ग्राम शांति के ‌लिए मंगलवार को माहुल नगर पंचायत के पूरामया पांडेय मोहल्ले में डीह स्थान पर लोगों ने हवन-पूजन किया। देर शाम को डीह स्थान पर ही भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।  पंडित धरणीधर पांडेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों से डीह की पूजा और सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके बाद हवन-पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया। धरणीधर पांडेय ने कहा कि आज की इस पूजा में डीह बाबा से यह कामना की गई है कि माहुल नगर में सुख शांति हो जो लोगों के लिए मिशाल बने। उन्होंने लोगों से नशा न करने की अपील भी किया। इस अवसर पर केदार नाथ पांडेय, अरुण पांडेय, सुजीत जायसवाल आंसू, वेदनाथ पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय आदि  उपस्थित रहे।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं