सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शार्ट सर्किट से आटो वर्कशॉप में लगी आग

 

लाखों का सामान जलकर खाक

आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के महंगूगंज बाजार में गणेश हीरो होंडा वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में वर्कशॉप में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए।

 मेहनगर थाना के खरगपुर निवासी गणेश प्रसाद पुत्र चंद्रमा राम की तरवा थाना क्षेत्र के महगूगंज बाजार में किराए के मकान में गणेश हीरो हौंडा वर्कशॉप है। बुधवार रात लगभग 11:00 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते दुकान में रखे 20 हजार नगदी सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों पंप और बाल्टी से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में पीड़ित गणेश प्रसाद ने क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश सिंह को फोन से घटना से अवगत कराया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं