सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बोलेरो ने साइकिल मेें मारी टक्कर महिला की मौत


आजमगढ़। पवई थाने के हमीरपुर में बुधवार की शाम को बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में साइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पवई थाना के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी अभयराज 45 अपनी पत्नी करौरा देवी 42 के साथ साइकिल से रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की शाम को वह पत्नी के साथ लौट रहा था। इस बीच जैसे ही अभयराज हमीरपुर गांव पहुंचा था कि अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में अभयराज की पत्नी करौरा को काफी चोटें आई। वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने करौरा कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि मृत महिला के पति से तहरीर लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं