सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पंकज राय लालगंज जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

आजमगढ़। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने पंकज राय को लोकसभा जिला लालगंज का मीडिया प्रभारी प्रमुख बनाया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त। पंकज राय के मनोनयन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। इस क्रम में लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने पंकज राय को मिष्ठान खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पंकज ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पर खरा उतरने के लिए ‌जी-जान लगा दूंगा। वहीं बधाई देने वालों में अरुण राय बबलू, सत्यम राय लोकसभा आईटी संयोजक, शिवेंद्र राय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, विकास राय मंडल अध्यक्ष मार्टिनगंज, रवि शंकर राय मोनू, अंकुर युवा मोर्चा महामंत्री, संतोष चौबे, अभिषेक राय, दीपक राय, अमृत श्रीवास्तव, आलोक प्रकाश चौबे आदि शामिल हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं