सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: खेत में उगी सब्जियों को बकरियों के चरने और पानी को लेकर मारपीट

विवाद में मारपीट दोनों पक्षों से आठ घायल

आजमगढ़। खेत में बोई गई सब्जियों को बकरियां द्वारा चरने और हैंडपंप से पानी चलाने को लेकर लेदौरा गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष से घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक पक्ष की महिला और दूसरे पक्ष के पुरूष की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव गांव के निठुरी निषाद का आरोप है कि पड़ोसी की बकरियां सब्जी खा गई थी। वही सोमवार की सुबह हैंडपंप से पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर ईट पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से निठुरी निषाद 40,  संजाफी देवी 35,  मनीषा 14, सोहित 7  घायल हो गए। ‌जबकि दूसरे पक्ष से लालती देवी 40, लक्ष्मी 20,  किरन 16, करन 25,  घायल हो गए। इस मारपीट में निठुरी निषाद और लालती देवी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां लालती और निठुरी की हालत गंभीर डाक्टरों ने दोनों को‌ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं