सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Azamgarh: घर में घुसे चोर साढ़े तीन लाख के आभूषण लेकर फरार

अज्ञात चोरों के खिलाफ पी‌ड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

आजमगढ़। जहानागंज थाना के कारीसाथ गांव में बीती रात चोर एक व्यक्ति के घर में छत के सहारे अंदर घुस गए। इस दौरान घर में रखे साढ़े तीन लाख कीमत के आभूषण के साथ अन्य सामान लेकर फरार हो गए।  पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराने को ‌पुलिस केे तहरीर दी है।

 जहानागंज थाना के कारीसाथ गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद सोमवार की रात को भीषण गर्मी से बचने के लिए अपनी पत्नी और दो पुत्रियों को लेकर घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठने पर जब उनकी पत्नी घर के अंदर गई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा है। पत्नी भागकर बाहर आई और पति सुरेंद्र को जगाया। सुरेंद्र ने वहां जाकर देखा तो कमरें में रखे बक्से का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। सुरेंद्र ने बताया कि चोर दो कान का कनफूल, तीन जोडा पायल, दो सोने की अंगुठी, दो सोने की सिकडी, तीन नथुनी और सात हजार रुपए नगद ले गए हैं। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल 112 डायल पर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसी क्रम में मटिअवना गांव में जितेंद्र प्रजापति के घर भी रात में चोर घर के पीछे से ईट की दिवाल तोड रहे थे। इस दौरान परिवार के लोगों की नींद खुल गई और चोर वहां से फरार हो गए। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं