सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अखिलेश ने जिलेवासियों को दिया धोखाः मनोज तिवारी


मनोज ने निरहुआ के लिए जनता से मांगा समर्थन

आजमगढ़। दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़े अरमानों से अखिलेश यादव को अपना सांसद चुना था। लेकिन अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की समस्याओं से जुड़ा एक भी प्रश्न संसद में नहीं उठाया। हम भी सांसद हैं हमने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनको हल कराने का कार्य किया। 14 हजार करोड़ रुपए मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में खर्च किया। समाजवादी पार्टी के लोग आजमगढ़ से केवल वोट लेने का कार्य करते हैं। लेकिन आजमगढ़ के विकास के लिए आजमगढ़ की जरूरत को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं अब आजमगढ़ का अरमान समाजवादी पार्टी के साथ टूट गया है। भोजपुरी माटी के लाल दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ की जनता इस उपचुनाव में अवसर दें। जो काम आज तक नहीं हुआ आजमगढ़ की जनता के लिए वह काम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दो वर्षों में ही कर के दिखाएंगे।मनोज तिवारी ने उक्त बातें गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा।

 उन्होंने कहा कि जो लोग दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को नचनिया कहकर अपमान कर रहे हैं वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान कर रहे हैं भगवान शंकर और भगवान श्रीकृष्ण जिन्होंने अपनी बांसुरी की धुन पर समस्त संसार को नचाया था यह उनका अपमान कर रहे हैं। पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने कहा कि  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजमगढ़ की बात नहीं कर रहे हैं  वह अपराधियों पर हो रही कार्यवाही को गलत बता रहे हैं। वोट आजमगढ़ से लेंगे और कार्य सैफई में करेंगे। इन राजनैतिक लूटेरों को सबक सिखाने का कार्य आजमगढ़ की जनता करेगी। आजमगढ़ के लोग एक परिवार और एक पार्टी से आजमगढ़ को मुक्ति दिलाकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को लोकसभा उपचुनाव में जिताकर संसद में भेजना का कार्य करने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय लक्ष्मी गौतम ,गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय भी मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं