सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो की मौत, तीन घायल

 

घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार, गंभीर

पुलिस शवों को भेजा पीएम को, ट्रक चालक फरार

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात ओबरा से जीजा की तेरहवी से लौट रहे कार सवार हादसे के शिकार हो गए। आजमगढ़ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

  बिंद्राबाजार निवासी आलोकनाथ पुत्र मुन्ना रावत 33 कपड़े का कारोबार करते थे। आलोक के जीजा का बीते दिनों निधन हो गया था। शुक्रवार को जीजा की तेरहवीं थी। आलोक परिवार और कुछ दोस्तों के साथ ओबरा स्थित जीजा के घर गए थे। देर रात सभी कार से घर लौट रहे थे। इस बीच रात लगभग दो बजे जैसे ही कार गंभीरपुर थाना के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। उधर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। सभी भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। कार में सवार लोगों में से आलोक नाथ और उमेश प्रजापति 22 पुत्र रामवृक्ष प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार में सवार वजीरमलपुर निवासी कोदई यादव 55 पुत्र बलकरन, दीपशिखा 27 पुत्री कोदई यादव, रानीपुर रजमो पहिलेपुर अंकित सिंह 25 पुत्र अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई। मृतक उमेश प्रजापति के पिता रामबृक्ष ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं