सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी के पास ट्रेन के सामने कूद कर शनिवार की दोपहर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूूदकर जान दे दी। सूूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना के जमीन इसरपार गांव निवासी विजय कुमार भारती 28 पुत्र रामलाला ने शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे के आस-पास रानी की सराय थाना के नीबी स्थित ‌बाबा विश्वनाथ कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर ताप्ती गंगा के सामने कूद कर जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया और पीएम को भेज दिया। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं