सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: घूस मांगने पर दो लेखपाल निलंबित


आजमगढ़। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने जमीन की पैमाइश के नाम पर घूस मांगने का आडियो वायरल होने को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता तथा कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए लेखपाल अबू हरेरा को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तहसील के बेरमा मंडल के लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता का दो दिन पूर्व आडियो वायरल हुआ था, जिसमें शाहपुर नेवादा के एक व्यक्ति से पैमाइश के नाम पर पांच से सात हजार रुपये घूस मांग रहे थे। आडियो की चर्चा आम हो गई थी। बात एसडीएम तक पहुंची, तो उन्होंने लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता के साथ ही लगातार कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में पूनापार बड़ागांव सर्किल के लेखपाल अबू हरेरा को भी निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कार्यों के प्रति किसी को भी लापरवाही बरतने की छूट नहीं है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं