सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पांचवां चरणः शाम पांच बजे तक 45.97 प्रतिशत हुआ मतदान


सबसे ज्यादा 48.33 प्रतिशत आजमगढ़ में हुआ मतदान

आजमगढ़। लोकसभा आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव को लेकर पांच बजे तक 45.97 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा आजमगढ़ में 48.33 प्रतिशत मतदान हुआ। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले की पांच विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर लोगों को काफी उत्साह देखने को मिला। इस उत्साह मेंं मौसम ने भी लोगों का साथ दिया। पांच बजे शाम तक पांचों विधानसभा सीट पर कुल मिलाकर  45.97 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभावार देखा जाए तो पांचवें चरण में आजमगढ़ में सबसे अधिक 48.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सगड़ी में 44.3, मुबाकरपुर में 48.5, गोपालपुर में 43.25,  मेहनगर में 45.2 प्रतिशत मतदान हुआ।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं