सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

रविवार को पांच घंटे बाधित रहेगी जाफरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति

कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल स्टेट समेत पांच फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद आजमगढ़। शहर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार, दो अगस्त को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के लिए तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता (शहर) राजकुमार सिंह ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित किए जा रहे कैपेसिटर बैंक के कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान उपकेंद्र से संचालित 11 केवी इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर और साउथ फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैपेसिटर बैंक स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, वोल्टेज की समस्या कम होगी तथा उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और सुचारु बिजल...

Azamgarh: योग दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता 21 को

आनलाइन रजिस्ट्रेशन निःशुल्क  

आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के अवंतिकापुरी (आंवक) में विश्व योग दिवस के अवसर पर तीन किमी की विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी अरविंद कुमार यादव एडवोकेट और प्रिंस यादव ने दी। अरविंद कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को रेंजर साइकिल, दूसरे स्थान पर आने वाले को कूलर और तीसरा स्थान पाने वाले को फराटा पंखा दिया जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह सात बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। धावक अपने साथ आधार कार्ड के साथ उसकी फोटो कॉपी जरूर लाएं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं