सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: ट्रांसफार्मर से हो रहा तेल का रिसाव, 16 घंटे से आपूर्ति ठप

उसम भरी गर्मी से आम जनता बेहाल, विभाग मौन 

माहुल। फूलपुर उपकेंद्र पर अंबारी फीडर का विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने के चलते 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न रहने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। विभाग की उदासीनता से लोगों में गुस्सा है। बताते चलें कि फूलपुर के 33/11 पावर उपकेंद्र पर लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर से तेल निकलने के कारण अंबारी क्षेत्र में सोमवार की शाम से आपूर्ति ठप कर दी गई। पूरी रात बिजली के आने के इंतजार में लोग छतों पर टहलते नजर आए। भीषण उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला गए। क्षेत्र के त्रिलोकीनाथ पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, मारुति उपाध्याय, शकील अहमद, कृष्ण कुमार यादव, अमित जायसवाल, दया मौर्य आदि का कहना है कि विभागीय उदासीनता के चलते लोगों को भीषण गर्मी में मानक के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों ने चेताया है कि यदि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है तो आंदोलन करेंगे।

अंबारी फीडर के ट्रांसफार्मर से तेल निकलने के कारण आपूर्ति ठप कर दी गई थी। मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

एसडीओ फूलपुर विनोद कुमार

सर्वाधिक पढ़ीं गईं