सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भूल जाएं Netflix और Amazon Prime, इन ऐप्स से फ्री में देखें लेटेस्ट मूवी, वेब सीरीज और टीवी शोज

पूर्वांचल संवाद, डेस्क। Free OTT App Subscription: ग्राहकों को हर माह मोबाइल रिचार्ज, डिश रिचार्ज, सिक्योरिटी कैमरा सब्सक्रिप्शन लेना होता है। इसके साथ ही Netflix, Amazon Prime, Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन करना होता है। अगर बात की जाए, ऐसे में अगर एक औसत कमाई वाला इंसान हर माह इतने ढ़ेर सारे ऐप्स का रिचार्ज करता है, तो उसकी आधी कमाई इन ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और रिचार्ज में खर्च हो सकती है। अगर आपकी सैलरी कम है, तो आप इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे मुफ्त में लेटेस्ट मूवी, वेब सीरीज और टीवी शोज का लुत्फ ले सकते हैं....

Voot

अगर आप फ्रीम में टीवी शोज देखना चाहते हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से Voot ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। इस ऐप पर Colors और MTV के ढ़ेर सारे ऐप्स मौजूद रहते हैं। अगर आप मूवीज को भी फ्री में देखना चाहते हैं, तो आपको ऐड्स भी देखने को मिलेंगे।


JioCinema

जिनो सिनेमा (JioCinema) ऐप को गूगल ऐप (Google App) और ऐपल ऐप पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सभी जियो यूजर्स मूवीज और टीवी सीरीज को JioCinema ऐप के जरिए फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं। ये हिन्दी समेत कई भाषाओं में कंटेंट देता है।


Plex

Plex स्ट्रीमिंग सर्विस से यूजर्स मुफ्त में मूवी और टीवी शोज देख पाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर 200 से ज्यादा लाइव चैनल मुफ्त में देखने की सुविधा होगी। इसमें हिंदी कंटेंट वाले शोज भी शामिल हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं