सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

महंगाई: घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में हुआ इजाफा

आज से ही सिलेंडर के नए दाम देशभर में लागू

नई दिल्ली। मई में एक बार फिर महंगाई का झटका आम लोगों को लगा है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम में तो लगातार इजाफा हो ही रहा था लेकिन अब एलपीजी गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रूपये और महंगा कर दिए हैं। आम लोगों की जेब पर अब एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। वहीं कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी इसी महीने बढ़ाए हैं। सिलेंडर के दाम में इजाफे के साथ अब 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। आज 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की महंगाई से लोग पहले ही परेशान थे। बता दें कि इसी महीने की पहली तारीख 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये कर दी गई थी। इससे पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी। साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत को भी कंपनियों ने बढ़ाकर 655 रुपये कर दी है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं