सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बहराइच : चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्‍या




घर के पीछे मिली सिर कटी लाश
खेलते समय गायब हुई थी बच्‍ची

लखनऊ। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी चार वर्षीय बालिका रविवार की दोपहर में घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं कहीं मिली। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह मासूम बालिका की सिर कटी लाश घर के पीछे पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा गांव निवासी प्राची (4) पुत्री मुकेश कुमार रविवार को घर के सामने खेल रही थी। खेलते समय मासूम दोपहर में तीन बजे अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह छह बजे के आस पास मासूम बालिका की सिर कटी लाश घर के पीछे पड़ी मिली। ग्रीमणों ने इसकी सूचना परिवावालों को दी। परिवार वाले रोते बिलखते घटनास्‍थल पर पहुंंचे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं