सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अमरोहा: जंगल में फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

रात में युवक से बात करते देखी गई थी

अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में किशोरी का शव बकायन के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकता मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। इससे पहले किशोरी दूसर गांव के युवक के साथ बात-चीत करते देखी गई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर किसान की नाबालिग बेटी का शव चचेरे दादा के खेत में खड़े बकायन के पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने देख कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फंदे से लटकी किशोरी के पैर जमीन से सटे हुए थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात को गांव में एक शादी थी। इस दौरान किशोरी दूसरे गांव के युवक के साथ अकेले में बात करते हुए देखी गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फटकार भी लगाई थी। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि किशोरी का शव लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं