सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

न्यूज डेस्क: दोस्त की शादी के दौरान पब में राहुल गांधी का वीडियो वायरल, भाजपा ने उठाए सवाल

नेपाल यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा है। नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को काठमांडू पहुंचे थे। कल वे अपनी दोस्त सुम्निमा दास की शादी के कार्यक्रम में शरीक हुए थे। शादी आज होगी और स्वागत समारोह 5 मई को। सुम्निमा की शादी निमा मार्टिन शेरपा के साथ हो रही है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल एक नाइटक्लब में कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हैं। राहुल के आसपास मौजूद लोग शराब पी रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब कांग्रेस नेतृत्व के संकट को लेकर जूझ रही है। हाल ही में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के व्यापक परिवर्तन की कार्ययोजना भी पेश की है। हालांकि प्रशांत किशोर को कांग्रेस में लाने की योजना खटाई में पड़ गई है।  

कांग्रेस खत्म हो गई पर राहुल की पार्टी यूं ही चलेगी : शहजाद पूनावाला 

 राहुल के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है, इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए। पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी, वह राजनीति में गंभीर नहीं हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं