सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पार्टी में मोबाईल गायब होने पर दोस्तों ने दोस्त को जमकर पीटा, मौत

पार्टी में शामिल दोस्तों की तलाश में पुलिस 

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। शहर कोतवाली के रैदोपुर बस्ती निवासी सुमित अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। मोबाइल गायब होने के विवाद में सुमित को उसके ही दोस्तों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  शहर के रैदोपुर बस्ती निवासी सुमित कुमार (20) पुत्र मुन्नू रविवार को दिन में दोस्तों के साथ पार्टी करने पंचपेड़वा घाट पर गया था। लगभग दो बजे पार्टी खत्म हुई तो दोस्तों में मोबाइल गायब होने के लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें सुमित को उसके ही दोस्तों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर घर ले आए। सुमित की लात-घूसों से जम कर पिटाई की गई थी। जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर दवा आदि लेकर सुमित रात में घर पर ही रह गया। सोमवार सुबह अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित के पांच भाई और एक बहन हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पार्टी के दौरान मौजूद सुमित के दोस्तों की तलाश में जुटी है।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं