सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आजमगढ़ कचहरी के पास पति-पत्नी के बीच हुआ घमासान



छह वर्ष पूर्व हुआ था विवाह, पति ने कर ली थी दूसरी शादी

आजमगढ़। जनपद के दीवानी कचहरी के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर देखा जा सकता है। इस बीच एक व्यक्ति बीच बचाव भी कर रहा है। ड्यूटी पर लगे होमगार्ड द्वारा बीच-बचाव भी किया जा रहा है। लेकिन महाशय आपे से बाहर होकर बार-बार हमलावर हो जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीडियो में दिख रही युवती जिसकी शादी आज के छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस बीच किन्ही सूत्रों से यह पता चला कि वह व्यक्ति दीवानी कचहरी में आया हुआ है। जब उक्त विवाहिता अपनी बच्ची के साथ दीवानी कचहरी पहुँची तो उसके पति के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने इन महिलाओं पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बना लिया गया। उक्त वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि उसने अगर दूसरी शादी कर ली थी तो इस युवती और उसकी बच्ची का क्या होगा।





 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं