सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

Azamgarh: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

पुलिस ने शव पीएम को भेज, ट्रक पुलिस के कब्जे में 

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं मौका देखकर ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली आई। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव निवासी सुजीत बारी 26 पुत्र स्व. शेर बहादुर सोमवार की सुबह ठेकमा बाजार कुछ सामान लेने साइकिल से जा रहा था। इस बीच सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही वह ठेकमा बाजार पहुंचा, पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे युवक वहीं गिर गया और ट्रक के नीचे आ गया। कूचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वहीं ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बाजार में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ को वहां से हटाया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा, साथ ही ट्रक को थाने ले गए। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई अमित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक सुजीत बारी तीन भाई थे। सुजीत की अभी शादी नहीं हुई थी। उधर सुजीत की मौत से उसके गांव में मातम पसरा है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं