सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अभिनेत्री कंगना रावत हैं आरोही की रोल मॉडल

आजमगढ़। आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। यह मानना है जनपद के परानपुर निवासिनी 22 साल की आरोही रावत का, जिन्होंने शार्ट मूवी के साथ सौ से अधिक एलबम में काम किया है। आरोही  कत्थक नृत्य में काफी निपुण है। यही वजह रहा कि स्कूलों में ढेरो सम्मान पाने के साथ मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी से भी उन्हें फूलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान फतेहमंज़िल में सम्मा‌न मिला। शिक्षित परिवार में जन्मी आरोही रावत का सपना बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का है। पिता हरिद्वार रावत गोरखपुर में एक फैक्टरी में मैनजर है। आरोही रावत को कंगना रनावत का कीरदार काफी फ़सन्द है। यही वजह है कि वे कंगना रनावत जैसी अभिनेत्री बनना चाहती है। आरोही अभी स्नातक प्रथम की छात्रा है। उन्हें भोजपुरी एलबम में भी काम करने का मौका मिला है उन्होंने बताया कि आज भोजपुरी फिल्मों  में अश्लील गानों को परोसा जा रहा है। जो समाज के लिये दुष्परिणाम सिद्ध हो रहा है। इसपर रोक लगाने की आवश्यकता है। आरोही ने बताया कि फूलपुर इलाके में इज्जत नामक शार्ट मूवी की शूटिंग चल रही है। जिसमे समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया गया है। अब हमारा अगला प्रयास फिल्मों में  जाने का है इसके लिये रिहल्सल  चल रहा है।आरोही रावत का  मानना है कि कलाकार मेहनत से काम करे तो कामयाबी जरूर मिलती है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं