सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को कक्षाओं का संचालन 18 से

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

आजमगढ़। आर्थिक रूप से पिछड़े उत्साही और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी  प‌रीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश में संचालित हो रही है। इस क्रम में कक्षाओं का संचालन 18 मई से शुरू होगा।

 डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि योजना के प्रथम सत्र में प्रदेश के सभी 18 मंडलों में विभिन्न परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाओं का संचालन किया गया। वर्तमान में योजना का विस्तार मंडल स्तर से जनपद स्तर पर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कक्षाओं का लाभ लेने के लिए प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 तथा 21 मई 2022 को अभ्युदय पोर्टल abhyuday.up.gov.in के माध्यम से कराना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन आरंभ करने की तिथि एक मई 2022, आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, आईआईटी/जेईई के लिए 18 मई 2022, नीट के लिए 19 मई, एनडीए/सीडीएस के लिए 20 मई, सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा के लिए 21 मई 2022, प्रवेश परीक्षा का समय दो से साढ़े तीन बजे तक, प्रवेश परीक्षा का परिणाम बेवसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि 25 मई 2022, कोचिंग सत्र संचालन की संभावित तिथि 10 जून 2022 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए  वेबसाईट abhyuday.up.gov.in पर पंजीकरण कर लॉग-इन कर सकते हैं।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं