सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी,19 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी कड़ी चेतावनी

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी है। दक्षिण टेक्सास के राब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी में 19 बच्चों और 3 अन्य की मौत हो गई। शूटर की उम्र 18 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर मारा जा चुका है। यह जानकारी टेक्सास के गवर्नर (राज्यपाल) ग्रेग एबाट ने दी है। गवर्नर ने इस घटना को टेक्सास के इतिहास में गोलीबारी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बताया है।

बता दें कि 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय की शूटिंग के बाद यह सबसे घातक स्कूल शूटिंग है। यह घटना  उवाल्डे, टेक्सास में घटी है, जो एक छोटा शहर है, जिसमें 20,000 से अधिक लोग नहीं रहते हैं। हमलावर का नाम सल्वाडोर बताया जा रहा है। 

राज्यपाल एबाट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारी एक बंदूक और राइफल लेकर उवालदे के राब एलीमेंट्री स्कूल में दाखिल हुआ था। शूटर उस समुदाय का निवासी था जो सैन एंटोनियो से लगभग 85 मील (135 किलोमीटर) पश्चिम में है। बता दें कि राब एलीमेंट्री स्कूल में सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है। गोलीबारी के बाद जो बाइडन ने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भावुक संदेश दिया है। राष्ट्रपति ने दुख जताते हुए कहा कि अब जो बच्चे इस गोलीबारी में मारे गए हैं उनके मां-बाप अब कभी भी अपने औलाद को नहीं देख पाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह की सरेआम और वीभत्सव गोलीबारी शायद ही कहीं दुनिया में होती होंगी। बाइडन ने कहा कि वे हथियार पर लगाने वाले प्रतिबंध को लेकर काफी चिंतित हो चुके हैं और अब कोई न कोई कदम उठाने की जरूरत है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं