सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh : रोजा इफ्तार में दिया भाईचारे का संदेश, चखे वि‌भिन्न पकवान

लाटघाट। रमजान माह के अंतिम समय आते ही सामुहिक रोजा इफ्तार में तेजी आ गई है। क्षेत्र में आयोजित रोजा इफ्तार में हजारों लोगों ने एक साथ बैठ कर व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान अमन चैन की लोगों ने दुआएं मांगी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुआ उल उलूम करमैनी मदरसे पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बता दें कि करमैनी मदरसे पर करमैनी, चांदपट्टी, मेहरा, सोन, तुरकौली, रौनापार, रसूलपुर आदि क्षेत्रों में लोगों ने पहुंच एक साथ रोजा खोला। बता दें कि विगत कई वर्षों से लगातार भाईचारे का संदेश दिया जाता रहा है। करमैनी गांव के प्रधान रिजवान करमैनी, चांदपट्टी प्रधान तहसीम, डॉ. अब्दुल हसीब मोहम्मद , डॉ. आरिफ, अदनान ,फैसल, सलीम, राजू, फहीम, फैसल, मुस्ताक, अब्दुल, गुलशन आदि उपस्थित रहे। मिर्जापुर जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह तथा उनके बड़े पुत्र आकाश सिंह उर्फ सनी ने आगंतुको का स्वागत किया। प्रमिला ‌सिंह ने कहा कि रमजान भाईचारा का संदेश देता है। इस दौरान सभासद महेंद्र कुमार राय के आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने सभी रोजेदारों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। इस अवसर पर आकाश सिंह सन्नी, अनुराग सिंह राज, गोपाल नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, कृष्णा सिंह, अमित सिंह, अरशद सिद्दीकी, रवि राय, मंजूर अंसारी, सोनू सिंह, लियाकत हाशमी, मस्तान अंसारी आदि मौजूद रहे।








सर्वाधिक पढ़ीं गईं