सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Weather Update: पांच दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, पारा 41 डिग्री पार


लखनऊ। राजधानी में  पारा 41 डिग्री पार जा चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेशवासियों को अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार प्रदेश भर में गर्म पछुआ हवाओं का चलना जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों जैसे अलीगढ़, झांसी, हाथरस, आगरा और मथुरा में अगले पांच दिनों तक तेज गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 42.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 42.5 डिग्री और कानपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरनगर में 15.8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 166 पर दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं