सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Rajasthanः राजस्थान के नागौर की महिला को पति की गरीबी नहीं आई रास

खूबसूरती का फायदा उठा व्यापारी को प्रेम के जाल मे फंसाया

आपत्तिजनक वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ऐठे लाखों

राजस्थान। नागौर जिले में हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला, एक मार्बल व्यापारी को आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। वह अब तक व्यापारी से 23 लाख रुपये तक वसूल चुकी थी।मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए।

 नागौर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  22 अप्रैल को मकराना के बुल्डको की ढाणी निवासी मार्बल व्यापारी बिना बताए घर से निकल गया. 23 अप्रैल को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। व्यापारी के मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, व्यापारी आत्महत्या करने जा रहा था। पीड़ित मार्बल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि गुणावती निवासी रेखा कंवर और शैतान सिंह ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है और उसे वायरल करने की धमकी देकर 23 लाख रुपये हड़प लिए हैं। दरअसल, रेखा पति विक्रम सिंह के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। रेखा लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। वहीं, मार्बल कंपनी में पत्थर काटने का काम करने वाला पति उसकी ख्वाहिशें पूरी नहीं कर पा रहा था। इसके बाद रेखा ने खूबसूरती को हथियार बनाकर पैसा कमाने की योजना बनाई. तीन साल पहले वो मार्बल कारोबारी के संपर्क में आई। उसने धीरे-धीरे व्यापारी को खूबसूरती की जाल में फंसा लिया। इस साजिश में रेखा के दोस्त शैतान सिंह ने साथ दिया। रेखा ने मार्बल व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो शूट करा लिया और शैतान सिंह के जरिए ब्लैकमेल करने लगी। कारोबारी ने पहले उसे 23 लाख रुपये दे दिए. इसके बावजूद रेखा का लालच बढ़ता गया।  इसके बाद उसने फिर 50 लाख की डिमांड की। अब व्यापारी परेशान हो गया और उसने सुसाइड करने का रास्ता चुन लिया. इससे पहले उसने अपनी बहन को सारी बात बताई, जिसके बाद दोनों भाई-बहन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए महिला और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रेखा, उसके दोस्त शैतान सिंह और पति विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं