सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Gorakhpur: शादी के बाद दुल्हन पहुंची कालेज, परीक्षा देने के बाद गई ससुराल

तीन घंटे कालेज के बाहर रूका रहा दुल्हा 

गोरखपुर। जिले में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर सभी दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहां एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर सुसराल न जाकर सीधे अपने कॉलेज पहुंची और परीक्षा देने के बाद दुल्हे के साथ अपने ससुराल गई। वहीं दूल्हे ने भी दुल्हन का साथ देते हुए तीन घंटे तक कालेज के बाहर उसका इंतजार किया। यह वाक्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी दिनेश यादव की पुत्री नेहा का कुशीनगर जनपद के लक्ष्मीपुर के रामपुर बगहा निवासी महंत यादव के पुत्र दिग्विजय यादव से 27 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई। गुरुवार की सुबह दुल्हन नेहा ने विदा होकर ससुराल जाने से पहले भौवापार में स्थित बच्ची देवी रामदेव चौबे महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की। कॉलेज के संरक्षक अजय कुमार चौबे, प्रबधंक अर्पित चौबे समेत कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने वैवाहिक जीवन की बधाई दी। कॉलेज के प्रबधंक अर्पित कुमार चौबे ने कहा कि नेहा यादव अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश की हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं