सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गोरखपुर: एकतरफा प्यार में पागल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

तकिया से मुंह दबाकर कर दी पति की हत्या

गोरखपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ के बड़ी रेतवईयां गांव में प्रेम में पागल एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने तकिया से पति का मुंह व नाक दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्व. मुन्ना चौहान के बेटे मुकेश (32) की शादी करीब 11 साल पहले महराजगंज जिले के पनियरा निवासी खुशबू चौहान से हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे रोहन (6) व छोटू (4) हैं। पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरुवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला। फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो उन्होंने पिता को मृत देखा। बच्चों ने अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पत्नी खुशबू टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि उसने कहा कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की शाम को भी मारपीट की थी। जिससे वह आहत थी और उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी। वहीं दोनों बच्चे भी महिला के साथ थाने पर हैं। इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं