सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: लोकसभा उपचुनाव में सदर आजमगढ़ से जमाली बसपा के प्रत्याशी घोषित

 

मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
करतालपुर में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शनिवार को नगर के करतालपुर स्थित एक हाल के सभागार में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी नौशाद अली कहा कि राजनीति में समयानुसार उतार चढ़ाव आता रहता हे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने की नियत से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख बहन कुमारी मायावती के बीते मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए ताकि पुनः आगामी चुनाव में बसपा को पुनः सत्ता में काबिज कराया जा सकें। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बताया कि पार्टी मुखिया बहन मायावती ने पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को पुनः पार्टी में शामिल कर लोक सभा सदर आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ता इन्हें विजयी बनाने के लिए पूरे जोश के साथ लग जाए। आज भाजपा शासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, लूट-घसोट चरम सीमा पर है। गरीबों, मजलूमों की कमर टूट रही है, इससे निजात दिलाने का काम देश व प्रदेश में बसपा सरकार ही कर सकती है। कार्यक्रम को मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी मदन राम, रामचंद्र गौतम, इंदल राम व मंडल प्रभारी डा. बलिराम, हरिश्चंद्र गौतम, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार, विनोद चौहान, अमरनाथ बौद्ध, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविंद कुमार, मऊ राजविजय, बलिया जितेंद्र कुमार ने संबोधित किया। । इस अवसर पर अरिर्मदन आजाद उर्फ पप्पू, शकील अहमद, धर्म सिंह गौतम, सुशील कुमार सिंह सालिम  अंसारी, रामपाल ठाकुर, राशिद अहमद, चन्द्रभूषण रामनयन भारती, रामजन्म मौर्य, राजकुमार, अरूण पाठक, चेतई राम सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं