सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो युवक


पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित कमला देवी इंटर कॉलेज व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट क्षेत्र में सोमवार को हाईस्कूल की प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान दूसरे की परीक्षा देते दो युवकों को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने स्थानीय थाने में दोनों छात्रों और उनके स्थान पर परीक्षा देने वाले चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि कमला देवी इंटर कॉलेज में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए बैठा था। केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ तो उसने युवक का प्रवेश पत्र चेक कर दिया। गहन जांच करने पर परीक्षा दे रहे छात्र फर्जी पाया गया। जानकारी होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने बिलरियागंज थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट के पास एक विद्यालय में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए गया था। जांच के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पकड़ लिया। हालांकि इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। डीआईओएस ने कहा कि कमला देवी इंटर कॉलेज बिलरियागंज में एक छात्र की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक से रिपोर्ट लेकर बोर्ड को भेजी जाएगी। जिले में परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराई जा रही है। अब सभी सेंटरों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं