सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बीएड की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

 

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा मंडी के पीछे गुरुवार की शाम को कैफियात ट्रेन के सामने कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिधारी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री ने गुरुवार की शाम को रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी के पीछे कैफियात एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। मृत युवती बीएड की छात्रा ‌थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना  प्रभारी दिलीप कुमार ‌सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान क्यों दी,  जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं