सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में जिले के शिवानंद और अंगद का हुआ चयन

सहजानंद और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का किया स्वागत

आजमगढ़। खेल के प्रति समर्पित जिले के दो युवा हॉकी खिलाड़ी शिवानंद और अंगद का दूसरी बार सीनियर नेशनल हॉकी चै‌ंपियनशिप के ‌लिए चयन हुआ है। इन दो युवाओं के चयन से जिले के ‌खेल प्रेमियों में हर्ष है। मंगलवार को दोनों युवाओं को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बताते चलें कि शिवानंद मौर्य पुत्र स्व. रामफेर मौर्य कधरापुर थाना के लडुआ, नासिरुद्दीनपुर के निवासी है। जबकि दूसरे युवा खिलाड़ी अंगद मौर्य पुत्र शिवचंद मौर्य दुधनारा के निवासी हैं। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में यह दोनों खिलाड़ी आसाम राज्य की टीम से प्रतिभाग कर रहें हैं। मंगलवार को सिविल लाइन पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय व अंर्तराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व जनपद का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर जिला हॉकी सचिव मोहम्मद असद खां आदि मौजूद रहे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं