सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मंदरेपुर में मां कात्यायनी के दर्शन को उमड़े भक्त

महाराजगंज ब्लाक के मंदरेपुर गांव स्थित मां कात्यायनी का भव्य रुप 

जयकारे और घंटा-घडिय़ाल की आवाज से गूंजे क्षेत्र 

आजमगढ़। नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर महराजगंज क्षेत्र के मंदरेपुर गांव स्थित मां कात्यायनी देवी के मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटा-घडिय़ाल की आवाज और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया,  वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मां के दर्शन को जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। चौक स्थित दक्षिणमुखी मां देवी के मंदिर, बड़ादेव स्थित दुर्गा मंदिर, कोलघाट स्थित दुर्गा मंदिर, कालीचौरा, रैदोपुर सहित अन्य देवी मंदिर में सुबह भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं घंटा-घडिय़ाल की आवाज से पूरा क्षेत्र गूूंजता रहा। इसी क्रम में महराजगंज विकास खंड के मंदरेपुर गांव स्थित मां कात्यायनी देवी का मंदिर सदियों से क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मां कात्यायनी के दरबार में मांगी कई मुराद अवश्य पूरी होती है। शादी विवाह आदि शुभ अवसर के बाद क्षेत्र के लोग यहां आकर कड़ाही चढ़ाते हैं। गुरूवार को छठवें दिन मां भगवती के छठें रूप मां कात्यायनी देवी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। निजामाबाद के शीतला धाम मंदिर में सुबह शाम चल रहे भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का रेला उमडऩे लगा। लोगों ने विधि-विधान से मां की पूजा की। पल्हना बाजार स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम, फूलपुर नगर और ग्रामीण इलाको में स्थित देवी मंदिरो पर पूजा अर्चन को आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। फूलपुर में शंकर तिराहा, श्रीराम जानकी मंदिर, बुढिय़ा मां मंदिर, जय मां भवानी मंदिर और बाबा परमहंस कुटी, मुंडियार में पूजा अर्चन करने श्रद्वालुओं की भीड रही। इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो उठा।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं