सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: मानस पाठ में लगे जयकारों से गूंजा हनुमानगढ़ी,

 

भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

आजमगढ़। रानी की सराय कस्बा के हनुमानगढ़ी में गुरूबाबा के स्थान पर आयोजित मानस पाठ का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा।  लोगों ने दर्शन-पूजन के बाद दोपहर बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।  इस बीच लग रहे बजरंगबली और हर-हर महादेव के जयकारों से  पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। बता दें कि रानी के पोखरा स्थित हनुमानगढ़ी में सोमवार को गुरूबाबा के स्थान पर वि‌धि-विधान से मानस पाठ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कस्बा के सैकड़ों लोगों ने मंदिर पहुंच दर्शन-पूजन किया। मानस पाठ के दौरान लग रहे जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से हनुमान मंदिर के गूंजता रहा। मंगलवार को मानस पाठ के समापन पर सुबह हवन-पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति में सैकड़ों लोगों ने आहुति डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर दोपहर तक भक्त पूजन-अर्चन को पहुंचते  रहे। दोपहर बाद गुरू बाबा के स्थान पर ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं