सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस

 

माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की हुई शुरूआत

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन लाईव टीवी के माध्यम से सुना गया। भाजपा आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के दिन माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की शुरुआत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6अप्रैल 1980 को हुई थी।  आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत बनाना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याण के साथ ही देश और प्रदेश का निरन्तर विकास हो रहा है।  आज स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रेम नारायण पांडे, प्रेम प्रकाश राय, जय नाथ सिंह ,घनश्याम पटेल, श्याम नारायण सिंह ,अखिलेश मिश्रा गुड्डू ,सत्येंद्र राय, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, लक्ष्मण मौर्य, दिवाकर सिंह, सच्चिदानंद सिंह,  रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, बबीता जय सरिया, निरुपमा पाठक, नजराना अंसारी  विभा बरनवाल , विनय प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता इस्माइल फारुकी ,किशन सिंह, नागेंद्र पटेल, श्यामसुंदर चौहान, मयंक गुप्ता, प्रवीण सिंह ,अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं